Decreto Flussi 2022 in arrivo || जल्द खुल रही इटली फ्लूसी

कुछ दिन पहले इटली सरकार और एग्रीकल्चर एसोशिएशन की मीटिंग हुई जिसमे एग्रीकल्चर एसोशिएशन ने ये बात पूरे दवाब के साथ रखी  की इटली में सीजन के काम करने वाले मजदूर जो विदेश से आते है उनकी कमी के कारण एग्रीकल्चर और ट्यूरिज्म से जुड़े संस्थानों को काफी नुक्सान उठाना पड़  रहा है।  

अतः  इटली सरकार जल्द से जल्द डेक्रेटो फ्लूसी लाकर हर वर्ष की तरह सीजन वाले काम के लिए विदेशी नागरिकों को इटली में काम करने के लिए आने की अनुमति प्रदान करे।  

सरकार की तरफ से मीटिंग में पूरी तरह से आश्वस्त किया गया था की इस वर्ष 2021 में इटली सरकार किन्हीं कारणों से फ्लूसी की समय पर तयारी नहीं कर सकी लेकिन अब वर्ष 2022 के लिए इटली सरकार ने इस पर एडवांस में ही काम करना शुरू कर दिया है और बहुत जल्द आपको decreto  flussi  2022 देखने को मिलेगी जिसमे पिछले वर्षों की तुलना में कोटा भी लगभग तीन गुना होगा।  

अब तक Decreto Flussi Stagionale में लगभग 30000 - 35000 को कोटा होता था लेकिन इस वर्ष ऐसा अनुमान है की ये कोटा 80000 होने वाला है।  

इसके सम्बंधित मेरे यूट्यूब चैनल पर वीडियो भी है जिसमे आप पूरी जानकारी ले सकते है 
निचे यूट्यूब चैनल का लिंक और वीडियो शेयर है।  
चैनल पर लगातार इस विषय में अपडेट करता रहता हूँ अतः  चैनल को सब्स्क्राइब जरूर कर ले और नोटिफिकेशन भी ऑन  कर ले. 





Comments

Popular posts from this blog

Ingresso in Italia per il lavoro || काम (जॉब) के लिए इटली कैसे आये

List Flussi 2021 Quota Flussi 2021